📘 Table of Contents
UPI PIN क्या होता है ?
UPI PIN एक 4 या 6 अंकों का पासकोड होता है जो UPI से लेनदेन करते समय सुरक्षा के लिए पूछा जाता है। बिना सही UPI PIN डाले आप पैसे नहीं भेज सकते।
अगर UPI PIN भूल जाएं तो क्या करें ?
यदि आपने UPI PIN भूल गया है, तो आप नीचे दिए गए किसी भी UPI ऐप में नया PIN बना सकते हैं, बशर्ते आपके पास।
• बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ऐक्टिव हो।
• ATM/Debit कार्ड की जानकारी हो।
• इंटरनेट कनेक्शन हो।
Google Pay में नया UPI PIN कैसे बनाएं ?
1. Google Pay ऐप खोलें।
2. ऊपर दाएं कोने में अपनी प्रोफाइल पर टैप करें।
3. “Bank Account” ऑप्शन चुनें।
4. जिस बैंक का PIN बदलना है, उस पर टैप करें।
5. नीचे दिए गए “Forgot UPI PIN” पर क्लिक करें।
6. अब अपने ATM/Debit Card के आखिरी 6 अंक और expiry date दर्ज करें।
7. एक नया 4/6 अंकों का UPI PIN सेट करें।
8. OTP आएगा, उसे डालें और पुष्टि करें।
PhonePe में नया UPI PIN कैसे बनाएं ?
1. PhonePe ऐप खोलें।
2. नीचे की ओर “My Money” या “Bank Accounts” पर टैप करें।
3. जिस बैंक का UPI PIN भूल गए हैं, उस पर क्लिक करें।
4. “Reset UPI PIN” या “Forgot UPI PIN” विकल्प चुनें।
5. अपना Debit Card नंबर और Expiry Date डालें।
6. OTP दर्ज करें और नया PIN सेट करें।
Paytm में नया UPI PIN कैसे बनाएं ?
1. Paytm ऐप खोलें।
2. “Balance & History” सेक्शन में जाएं।
3. जिस बैंक से लिंक किया है उस पर टैप करें।
4. “Reset UPI PIN” या “Forgot UPI PIN” पर क्लिक करें।
5. Debit Card की जानकारी भरें।
6. OTP से वेरिफाई करें और नया PIN बनाएं।
जरूरी बातें ध्यान रखें
1. नया UPI PIN हमेशा ऐसा रखें जिसे आप याद रख सकें।
2. किसी के साथ अपना UPI PIN शेयर न करें।
3. सुरक्षित इंटरनेट कनेक्शन पर ही PIN बदलें।
UPI PIN Reset Comparison
ऐप का नाम | Reset करने का तरीका | OTP आवश्यक? | डेबिट कार्ड जरूरी? |
---|---|---|---|
Google Pay | Forgot UPI PIN से | हाँ | हाँ |
PhonePe | Reset UPI PIN से | हाँ | हाँ |
Paytm | Reset via Bank Account | हाँ | हाँ |
BHIM | Reset UPI PIN विकल्प | हाँ | हाँ |
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आपने अपना UPI PIN भूल लिया है तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। Google Pay, PhonePe, Paytm या BHIM जैसे किसी भी UPI ऐप के जरिए आप आसानी से नया PIN सेट कर सकते हैं। ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें और डिजिटल पेमेंट में किसी भी तरह की रुकावट को दूर करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1: UPI PIN भूलने पर क्या मुझे नया खाता बनाना पड़ेगा?
➡️ नहीं, केवल नया PIN सेट करना होता है।
Q2: क्या बिना डेबिट कार्ड के UPI PIN बदल सकते हैं?
➡️ नहीं, PIN reset करने के लिए डेबिट कार्ड जरूरी होता है।
Q3: नया UPI PIN सेट करने में कितना समय लगता है?
➡️ सिर्फ 2-3 मिनट लगते हैं।
Q4: क्या PIN बार-बार बदल सकते हैं?
➡️ हाँ, आप जब चाहें PIN बदल सकते हैं, लेकिन OTP के साथ।
Post a Comment